जिले के 15 शिक्षा खंडों के 200 प्रतिभागी भाग ले रहे भाग, प्रस्तुतियों से बांधा समा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। धारगौरा स्कूल में मंगलवार से छात्र वर्ग की अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें जिला शिमला के विभिन्न शिक्षा खंडों से आए सैकड़ों छात्र प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दो दिवसीय जिलास्तरीय प्रतियोगिता में छात्र विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सेवानिवृत्त आईएफएस एडिशनल प्रिंसिपल चीफ हरीश बिष्ट बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। धारगौरा स्कूल के प्रधानाचार्य खोजानंद ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में छात्रों को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजकों को भी सफल आयोजन की बधाई दी। समारोह में पाठशाला की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियां दीं और खूब वाहवाही लूटी। मंच का संचालन लोकपाल चौहान ने किया। खंड खेल प्रभारी प्रीतम ठाकुर ने बताया कि दो दिवसीय जिलास्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 15 शिक्षा खंडों के 200 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में लोक नृत्य, समूहगान, स्किट, संस्कृत गीतिका, संस्कृत श्लोक उच्चारण, वाद्ययंत्र वादन, भाषण, वन एक्ट प्ले और गायन आदि स्पर्धाओं में भाग लेंगे। इस मौके पर बीडीसी देशदीप, पंचायत प्रधान अजय राणा, प्रधानाचार्य पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर रतन गुप्ता, एसएमसी प्रधान कौल राम खन्ना, खंड खेल प्रभारी रामपुर प्रीतम ठाकुर, समन्वयक सांस्कृतिक कार्यक्रम डॉ. दिनेश झगटा, दिनेश सोहटा, मंदोदरी, कलादेवी, आरती, सावित्री, सुनंदा, परवीना, श्याम लता सहित अन्य मौजूद रहे।