फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिज पर स्थापित हो बाबा साहेब की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में सुधार सभा की ओर से आंबेडकर जयंती को उत्सव के रूप में मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि हरबंस पटयाल, क्षेत्र के विधायक कुलदीप राठौर, वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश सिंघा, कांग्रेस अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष अमित नंदा और भाजपा महासू के पूर्व अध्यक्ष अजय श्याम विशेष रूप से मौजूद रहे। लोकजन वेलफेयर सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गाज्टा ने मुख्यातिथियों का स्वागत किया। उन्होंने शिमला में बाबा साहेब की प्रतिमा को शहर के कोने में अन्य विभूतियों से अलग स्थापित करना जातिवादी मानसिकता करार दिया। उन्होंने कहा कि रिज मैदान जहां पर लाखों सैलानी घूमने आते हैं, इसलिए आंबेडकर की प्रतिमा रिज पर लगनी चाहिए। उनकी इस मांग को वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने स्वीकार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से इस विषय पर मिलकर बात को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि न सिर्फ शिमला बल्कि ठियोग के प्रेमघाट चौक में भी आंबेडकर की प्रतिमा लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें