फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: इस वर्ष अच्छी रहेगी सेब समेत अन्य नगदी फसलों की पैदावार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह के स्वर्ग प्रवास से लौटकर काली माता के गूर ने की भविष्यवाणी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। एक माह के स्वर्ग प्रवास पर गए देवी-देवताओं के आने का सिलसिला आरंभ हो गया है। फाल्गुन संक्रांति तक सभी देवी-देवता स्वर्ग पर प्रवास से लौट आएंगे। रविवार को जुब्बल के ढाडी गांव में काली माता ने स्वर्ग प्रवास से लौटने के बाद अपने गूर के माध्यम से सालभर का फलादेश सुनाया। मान्यता के अनुसार हर वर्ष मकर संक्रांति को देवी-देवता स्वर्ग प्रवास पर चले जाते हैं। इंद्र देव की सभा में हाजिरी लगाकर देवी-देवता एक माह के बाद धरती पर लौटना शुरू हो गए हैं। इस दौरान देवी-देवताओं ने गूरों के माध्यम से साल में घटित होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी की। डी गांव में काली माता ने गूर के माध्यम से इस वर्ष सेब और अन्य नगदी फसलों की अच्छी पैदावार होने की भविष्यवाणी की है। इसके अनुसार कई स्थानों पर ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान भी होगा। कई जगह आग लगने की घटनाएं होंगी। अभी क्षेत्र में तीन बार बर्फ गिरनी है। ढाडी गांव में काली माता के गूर राकेश मेहता ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन सभी देवी-देवता स्वर्ग प्रवास पर चले गए थे। एक माह बाद अब लौटना आरंभ हो गए हैं। परंपरा के अनुसार देवती-देवता भविष्यवाणी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें