संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। लोकसभा चुनाव का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सांगला खंड के पोलिंग स्टेशन का शनिवार को उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुपा, सांगला और थापासारिंग में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं के लिए पोलिंग स्टेशन पर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को मतदाताओं के लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। इसके बाद उपायुक्त ने सांगला से छितकुल मार्ग का निरीक्षण भी किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि छितकुल मार्ग को जल्द बहाल किया जाए।