संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। 15 जनवरी से 14 फरवरी तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत उपायुक्त सभागार में उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक करने के मकसद से पूरे देश में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस दौरान देश में अलग-अलग माध्यमों से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी, जिससे लोग वाहन सावधानी और सतर्कता से चलाएं। इससे सड़क दुर्घटनाएं कम हों और जानमाल का नुकसान होने से बचा जा सके। इस अवसर पर एसडीएम कल्पा मेजर शशांक गुप्ता, पीओ डीआरडीए अभिषेक बरवाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।