फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रजत मिस्टर अक्षिका के सिर सजा मिस डीएवी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी एसजेवीएन स्कूल दत्तनगर में विदाई समारोह की रही धूम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। डीएवी एसजेवीएन पब्लिक स्कूल दत्तनगर में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। विद्यार्थियों ने इस दौरान अपने अनुभव भी साझा किए। इसमें रजत जोशी मिस्टर डीएवी और अक्षिका को मिस डीएवी चुना गया। कार्यक्रम की आगाज प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता चौहान, सुभाष चंद्र, स्टाफ सदस्यों ने बारहवीं कक्षा के छात्रों के स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। बारहवीं कक्षा के छात्रों ने रंगीन गुब्बारे छोड़कर समारोह को आगे बढ़ाया। प्रधानाचार्य ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने और उत्कृष्टता का स्तर बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने समाज में अपनी पहचान बनाने और खुद पर विश्वास करने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर शुभकामनाएं दीं। समारोह में मुख्य आकर्षण सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रदर्शन, मनोरंजक थियेटर, मधुर गीत और थिरकते संगीत का मिश्रण पेश किया। विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से सभागार में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर किया। इसके बाद बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को उपहार कार्ड के साथ स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें