फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा कालेज में सीएससीए को दिलवाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएससीए की प्रधान पूजा, बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा निकिता बनीं उपप्रधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल में महाविद्यालय छात्र संघ (सीएससीए) की नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्या कन्या नेगी ने की। मंच का संचालन बीए तृतीय वर्ष के छात्र गोरवेश ने किया। कार्यक्रम में सीएससीए की प्रधान तृतीय वर्ष की छात्रा पूजा, निकिता बीकॉम तृतीय वर्ष को उपप्रधान, बीए प्रथम वर्ष की शगुन शर्मा को सचिव, बीकॉम तृतीय वर्ष के रोहित को सह सचिव पद की शपथ दिलवाई गई। इसी प्रकार कक्षा प्रतिनिधि, खेल प्रतिनिधि, सांस्कृतिक प्रतिनिधि, क्लब व सोसाइटी प्रतिनिधि एवं एनएसएस प्रतिनिधियों को भी शपथ दिलवाई गई। महाविद्यालय की नवनियुक्त प्रधान पूजा ने उनके चयन के लिए समस्त छात्रों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह छात्रों की समस्याओं को महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगी और समस्त छात्रों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। इस मौके पर रोड सेफ्टी क्लब ने भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका संचालन रोड सेफ्टी क्लब की समन्वयक वर्षा कलेट ने किया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला अटॉर्नी जनरल सुचित्रा अग्रवाल ने बतौर व्याख्यान अतिथि शिरकत कर छात्रों को सड़क सुरक्षा, मोटर व्हीकल एक्ट, एफआईआर एवं इसके महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सुचित्रा अग्रवाल ने छात्रों को समझाया कि एफआईआर क्या होती है और किन-किन अपराधों में एफआईआर किस प्रकार की जाती है। उन्होंने छात्रों को जीरो एफआईआर की जानकारी भी दी। अतिरिक्त अटॉर्नी जनरल सुचित्रा ने विद्यार्थियों को मोटर व्हीकल एक्ट की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें