संवाद न्यूज एजेंंसी
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत झीना के ग्राम तुईल में एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। जानकारी के अनुसार मेघराज अपने परिवार के साथ तुईल गांव में बागवान के बगीचे में काम करता था। वह मंगलवार रात को अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करने के बाद बगीचे में गया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी ने जब उसे सेब के पेड़ से लटका देखा तो उसने आसपास के ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद लोगों ने चौपाल पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया। यहां से पोस्टमार्टम के लिए शव को आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने घटना की पुष्टि की है।