फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नशे के कारोबार में संलिप्त तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल(रोहड़ू)। पुलिस उपमंडल चौपाल के चौपाल, कुपवी और नेरवा थानों में इस साल अभी तक करीब तीन दर्जन मामले एनडी एंड पीएस के दर्ज हो चुके हैं। इसमें करीब साढ़े तीन दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले दो दिन में भी नेरवा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में नेरवा पुलिस ने पांच नवंबर को झमराड़ी बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान नेरवा में दुकान करने वाले दो आरोपियों रमेश और गणेश को मिनरल वाटर की बोतलों में संदिग्ध तरल पदार्थ के साथ पकड़ा था। करीब डेढ़ लीटर इस तरल पदार्थ को पुलिस ने फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा था। जांच की रिपोर्ट में पदार्थ में कोडीन की मात्रा पाई गईहै। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नेरवा थाना में एनडी एंड पीएस एक्ट की धारा 22,25,29-61/85 के तहत केस दर्जकर न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दूसरे मामले में एक नवंबर को अमीनोदीन को प्रतिबंधित 40 गोलियों के साथ पकड़ा था। फोरेसिंक जांच में इन गोलियों में नशा पाए जाने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर नेरवा थाना में केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। यहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसडीपीओ चौपाल राज कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें