फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रंगोरी में तीन मंजिला मकान में लगी आग

विज्ञापन
रंगोरी गांव में एक मक ान में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
सुबह 11:30 बजे पेश आई घटना, सात लाख की संपत्ति जलकर हुई राख
विज्ञापन

प्रशासन ने प्रभावित परिवार को दी 10 हजार रुपये की फौरी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। उपतहसील सराहन के अंतर्गत शाहधार पंचायत के रंगोरी गांव में आग लगने से एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। इस संबंध में केस दर्ज कर आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे रंगोरी गांव के अचानक आग लग गई। इसमें ओछु राम पुत्र फिंडू राम का मकान आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड में ओछू राम के तीन मंजिला मकान की डेढ़ मंजिल जलकर राख हो गई और उसमें रखा सामान भी जल गया। घटना की सूचना मिलते ही उपतहसील सराहन से नायब तहसीलदार, पुलिस और प्रशासन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रामपुर और झाकड़ी से अग्निशमन के वाहन भी रंगोरी पहुंचे। तब तक स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के भरसक प्रयास किए। इसके बाद दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाया। नायब तहसीलदार विष्णु नेगी ने बताया कि आग की इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है और न ही किसी को कोई चोट आई है। घटना में मकान मालिक ओछू राम को करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित को एसडीएम निशांत तोमर के निर्देश पर प्रशासन की ओर से 10 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें