संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर थाना के अंतर्गत पिपटी क्षेत्र में बुधवार सुबह कार में एक युवक का मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलने पर रामपुर थाना से टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रामपुर के समीप पिपटी में बुधवार सुबह एचपी-06बी-2823 कार में एक युवक अचेत अवस्था में पाया गया। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद परिजनों ने आकर मृतक की पहचान सुदेश उर्फ बंटी पुत्र लायक राम निवासी कन्द्रेड़ी तहसील ननखड़ी के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेज दिया है। एसडीपीओ रामपुर शिवानी महला ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।