संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना ननखड़ी के तहत पांडाधार के समीप पुलिस ने एक युवक को 5.94 ग्राम चिट्टे के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई विद्यासागर टीम के साथ वीरवार देर शाम को गश्त कर रहे थे। पेट्रोलिंग के दौरान जब फलैदी मोड़ पांडाधार में एक गाड़ी बड़ाच की तरफ से आई तो पुलिस ने उसे जांच के लिए रोका। इस दौरान युवक के कब्जे से 5.94 ग्राम चिट्टा और 12,500 रुपये की नकदी बरामद की गई। आरोपी की पहचान ललित कुमार (32), निवासी पांडाधर के तौर पर हुई है। डीएसपी रामपुर शिवानी महला ने मामले की पुष्टि की है।