फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खनेरी से लापता बच्चा सतलुज में डूबा, तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
28 मार्च को लापता हो गया था बच्चा, एनडीआरएफ और पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर थाना के तहत लापता बच्चा खेलते खेलते सतलुज में डूब गया है। एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि खनेरी में बच्चा अन्य साथियों के साथ खेलते हुए नदी के किनारे पहुंच गया था। लापता बच्चे के पिता संजय ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई की उनका बेटा आयु (7) साल खनेरी के पास से 28 मार्च से गुम हो गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करने के बाद बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने रविवार को सतलुज के आसपास तलाशी अभियान चलाया। जांच में पता चला है कि तीन बच्चे खनेरी से खेलते हुए सतलुज नदी के पास पहुंच गए थे। इसी बीच खेलते-लते सात साल आयु नदी में डूब गया। इसके बाद अभी तलाश तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस कारण उसके परिजन परेशान हैं। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि सात साल का बच्चा सतलुज नदी में डूब गया है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें