फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खेखर में चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी की बस में लूहरी से डीब कुमारसैन जा रहा था आरोपी, केस दर्ज कर शुरू की छानबीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत रविवार सुबह पुलिस ने खेखर में एचआरटीसी की बस में सवार व्यक्ति को 44.33 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी संजय टीम के साथ रविवार सुबह करीब 8:15 बजे खेखर एनएच-पांच पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस की टीम ने अनुराग शर्मा निवासी गांव बरोगी, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के कब्जे से 44.33 ग्राम चरस बरामद की। वह पथ परिवहन निगम की बस में लूहरी से डीब कुमारसैन की ओर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें