फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बुशहर कप क्रिकेट स्पर्धा का खिताब पीजी कॉलेज रामपुर ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटबंगला मैदान में प्रतियोगिता का आयोजन, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव ने नवाजे विजेता प्रतिभागी
विज्ञापन


बबलू बादशाह चुने गए मैन ऑफ द सिरीज

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर के पाटबंगला मैदान में आयोजित बुशहर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब पीजी कॉलेज रामपुर ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पीजी कॉलेज रामपुर ने दत्तनगर की टीम को छह विकेट से हराया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव अंकुर शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे और उन्होंने विजेता टीमों को सम्मानित किया। 22 दिनों तक चली प्रतियोगिता में क्षेत्र की 128 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दत्तनगर और पीजी कॉलेज रामपुर के मध्य हुआ। इसमें दत्तनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। दत्तनगर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 80 रन का लक्ष्य रखा। पीजी कॉलेज रामपुर की टीम ने सात ओवर में लक्ष्य हासिल कर छह विकेट से खिताब जीत लिया। विजेता पीजी कॉलेज की टीम को 85,555 नकद और ट्रॉफी जबकि उप विजेता रही दत्तनगर की टीम को 41,000 रुपये नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन पर एनएसयूआई इकाई रामपुर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नशे के इस दौर में युवाओं को खेल के जरिये नशे से दूर रखा जा सकता है। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सिरीज का खिताब बबलू बादशाह के नाम रहा। श्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार वरुण चौहान को मिला। इस मौके पर जिला इंटक अध्यक्ष जसवीर ठाकुर, एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष तरुण कायथ, विक्की रांझा, अखिल भंडारी, आयुष खाची, निशांत शर्मा और राहुल पालसरा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें