फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी समय पर विकास कार्यों को करें पूरा : सीपीएस ब्राक्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राेहड़ू। मुख्य ससदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में रोहड़ू उपमंडल के अधिकारियों को समय पर कार्य निपटाने के निर्देश दिए गए। बैठक में विकास कार्यों पर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। आपदा के दौरान अच्छा कार्य करने के लिए सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा ने अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया। मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। विभिन्न योजनाओं पर कार्य चल रहा है जबकि भाजपा कार्यकाल में रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर एक भी पत्थर नहीं लगा था। ब्राक्टा ने बताया कि जितने भी विकासात्मक कार्य क्षेत्र में चल रहे हैं। उनको जल्द पूरा कर लोगों को समर्पित किया जाएगा। इसमें जल शक्ति विभाग की कई उठाऊ पेयजल योजनाएं, लोक निर्माण विभाग की सड़कें और अन्य विभागों के भवन सहित दर्जनों योजनाएं शामिल हैं। कार्यों की वह स्वयं समय-समय पर समीक्षा करते रहेंगे। शीघ्र ही सभी का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें