संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। डिग्री कॉलेज चौपाल में राजनीतिक शास्त्र विभाग ने संविधान दिवस मनाया। इस मौके पर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्या कन्या नेगी ने की। इस अवसर पर छात्रों के लिए नाटक और प्रश्नोत्तरी स्पर्धाएं आयोजित कीं। नाटक प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के आयुष समूह ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बीए तृतीय वर्ष के निवेदिता ग्रुप दूसके स्थान पर रहा। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में बीकॉम तृतीय वर्ष की निकिता और टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम वर्ष की शगुन शर्मा टीम ने द्वितीय एवं बीए तृतीय वर्ष की गोरवेश की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर महाविद्यालय में बाल दिवस भी मनाया गया। मीडिया प्रभारी वर्षा कलेट ने बताया कि 14 नवंबर को दीपावली के त्योहार की छुट्टियों के चलते कॉलेज में बाल दिवस नहीं मनाया जा सका था। लिहाजा आज के दिन संविधान कार्यक्रम के साथ ही बाल दिवस भी मनाया गया। इसमे छात्रों के मनोरंजन के लिए खेलों का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्या कन्या नेगी ने छात्रों को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे समृद्ध संविधान है। सहायक प्राध्यापिका प्रियंका ठाकुर ने धन्यवाद अभिभाषण पढ़ा। इस मौके पर पीटीए प्रधान भागमल नेगी, उपप्रधान सोहन सिंह, सहायक प्राध्यापिका मिताली माल्टा ,नेहा शर्मा, प्रियंका और मयंका सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।