फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की होगी जीत : राठौर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। इन राज्यों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है और पार्टी भाजपा के विकल्प के रूप में चुनावों में उतरेगी। यह बात शनिवार को को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मध्यप्रदेश के चुनाव पर्यवेक्षक कुलदीप राठौर ने प्रेस को जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में होने जा रहे हैं। इन सब राज्यों में कांग्रेस बेहतर स्थिति में है। राठौर नेे कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की लहर है और यहां की जनता भाजपा से छुटकारा चाहती है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल के दौर सराहनीय कार्य किया है। इसके दम पर कांग्रेस यहां एक बार फिर से सरकार बनाने में कामयाब होगी। जब वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे, तब हमेशा पार्टी को एकजुट करने का प्रयास किया था, जिसके कारण कांग्रेस ने मंडी लोकसभा उपचुनाव और विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। इस मौके जिला शिमला ग्रामीण अध्यक्ष अतुल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें