फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी नाथन आयोग की सिफारिशें होंगी लागू : नवनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएसपी का पैसा किसानों के खातों में होगा सीधे जमा, रामपुर में किसान कांग्रेस की बैठक में हुई चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। देश और प्रदेश में स्वामी नाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कर किसान-बागवानों को कांग्रेस राहत पहुंचाएगी। यही नहीं एमएसपी का पैसा भी सीधे किसानों के खातों में डाला जाएगा। यह बात रामपुर में आयोजित बैठक के दौरान रामपुर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कांग्रेस प्रभारी नवनीत सूद कही। प्रभारी नवनीत सूद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी घोषणा-पत्र में किसानों की विभिन्न मांगों को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें एमएसपी कानूनी गारंटी, एमएसपी का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा करने, फसल बीमा राशि के अनुसार प्रीमियम लिया जाएगा और दावों का 30 दिनों के भीतर निपटारा किया जाएगा। बड़े गांव और छोटे शहरों में खुदरा बाजार स्थापित करना, कृषि विज्ञान केद्रों की बढ़ौतरी करना और अधिक वैज्ञानिकों की नियुक्ति करना, आगामी पांच वर्षों में डेयरी फार्म और पोल्ट्री का उत्पादन दोगुना करना, हर जिले में कृषि विश्वविद्यालय और एक पशु चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित करना, किसानों के ऋण और ऋण माफी को लेकर आयोग का गठन करना सहित अन्य मांगों को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का घोषणा-पत्र किसान हितौषी है और लंबे समय से किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन के माध्यम से उठाती रही है, लेकिन आज तक पूरा नहीं किया गया है। कांग्रेस पार्टी इन मांगों को पूरा करेगी। इस मौके पर राकेश सानी, राम रत्न शर्मा, हरीश लक्टू, हिम्मत सिंह ठाकुर, दिनेश मेहता, अनिल भंडारी औश्र संतोष गोस्वामी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें