फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर कांग्रेस ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई की बैठक में लोकसभा की तैयारियों पर मंथन किया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशानिर्देश जारी किए। बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस सरकार की योजनाओं काे गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लिए गए। बैठक की अध्यक्षता जुब्बल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोती लाल डेरटा ने की। इस दौरान शिक्षा मंत्री एवं जुब्बल-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कार्यकर्ताओं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से बढ़त दिलवाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कहा। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के सभी जोन प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, संगठन के सभी अग्रणी विभाग युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, इंटक, सेवादल, अनुसूचित जाति विभाग, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन, किसान कांग्रेस, सोशल मीडिया के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें