फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल के राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश में शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के नवनिर्वाचित केंद्रीय छात्र परिषद के सदस्यों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश शर्मा ने छात्रों को शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद के लिए अच्युत शर्मा ने शपथ ली। उपाध्यक्ष पद के लिए कविता शर्मा, महासचिव पद के लिए पूजा शर्मा और सह सचिव पद के लिए स्नेहा शर्मा ने शपथ ग्रहण की। इसके अतिरिक्त कक्षा प्रतिनिधि, सांस्कृतिक प्रतिनिधि, खेलकूद प्रतिनिधि, क्लब एवं समिति प्रतिनिधि सदस्यों ने भी शपथ ली। मंच संचालन प्रो. संतोष कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें