कॉलेज ने धूमधाम से मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, पहाड़ी और किन्नौर के गीतों पर जमकर मचाया धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के शिक्षा सचिव एवं आईएएस राकेश कंवर बतौर मुख्यातिथि एवं मुख्य वक्ता मौजूद रहे। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. पंकज बसोतिया ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। सबसे पहले छात्र और छात्राओं ने बुशहरी नाटी से लोगों की खूब वाहवाही लूटी। मुख्यातिथि ने संबोधन के दौरान छात्र और छात्राओं के साथ सीधा संवाद किया और पूछे गए प्रश्नों के जवाब दिए। इसके पश्चात सेवानिवृत्त प्राचार्य जय भगवान बंसल ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया। इसमें स्नातकोत्तर द्वितीय सत्र में पुरस्कार प्राप्त करने वाले पलिका जीव विज्ञान, कुणाल वनस्पति विज्ञान, अजय वशिष्ठ रसायन विज्ञान, किरण रसायन विज्ञान, अनुराग मिश्रा गणित, अनीशा अर्थशास्त्र, यशिका इंग्लिश, मनीषा हिंदी, साक्षी इतिहास, पूनम देवी राजनीति शास्त्र, रमन समाजशास्त्र, निशा देवी भूगोल और ऋतिक वाणिज्य में पुरस्कार प्राप्त किए। स्नातकोत्तर चतुर्थ सत्र में पुरस्कार प्राप्त करने वालों में पूजा अर्थशास्त्र, अरुण चौहान अंग्रेजी, रजत भूगोल, करुणा भंडारी हिंदी, रेनू वाला इतिहास , शैलजा राजनीति शास्त्र, कुसुम भारती समाजशास्त्र, रिंकी ठाकुर वाणिज्य, लक्ष्मी देवी वनस्पति विज्ञान, विभा शर्मा रसायन विज्ञान, नेहा जीव विज्ञान, तानिया गणित, अतुल शर्मा, पीजीडीसीए शामिल रहे। वीवाॅक रिटेल में हिना शर्मा, अलका, आदित्य और साक्षी को सम्मानित किया गया। वीवाॅक हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म से शाइन ठाकुर, शालिनी और हैप्पी को नवाजा गया। बीसीए द्वितीय सत्र से अंजली, पूजा शर्मा और साक्षी और अभय सम्मानित हुए। बीसीए चतुर्थ सत्र में अभय दमालू, कला संकाय तृतीय वर्ष में अमन, अदिति गिरी, नंदनी टैगोर, आकांक्षा, पल्लवी, वाणिज्य संकाय तृतीय वर्ष से ललित, रितिका भारद्वाज और शबनम को बेहतरीन प्रदर्शन करने पर नवाजा गया। विज्ञान संकाय के तृतीय वर्ष के अश्वनी ठाकुर, जीतिका, उज्ज्वल भारद्वाज और मुस्कान शर्मा को नवाजा गया। कला संकाय द्वितीय वर्ष की साक्षी, हिमालयन, हर्ष ठाकुर,वाणिज्य संकाय के द्वितीय वर्ष के हितेश गुप्ता, श्रुति और वंशिका को नवाजा गया। विज्ञान संकाय के द्वितीय वर्ष में तनुजा , युवराज और नेहा को सम्मानित किया गया। कला संकाय प्रथम वर्ष में राजकुमारी, दिव्या और दीक्षा डोगरा को नवाजा गया। वाणिज्य संकाय के प्रथम वर्ष की डिंपल, दीपक आजाद और अंजली जबकि विज्ञान संकाय के प्रथम वर्ष की सुशील ठाकुर, मोनिका ठाकुर और आशा कुमारी को सम्मानित किया गया।