संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने रोहड़ू के समाला में नए एटीएम का शुक्रवार को शुभारंभ किया। इस दौरान को-ऑपरेटिव बैंक के प्रदेश अध्यक्ष देविंद्र श्याम ने पूजा अर्चना के बाद सेवा को शुरू किया। उन्होंने कहा की राज्य सहकारी बैंक की ओर से लोगों को ग्रामीण स्तर तक बैकिंग की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा, निदेशक मंडल सदस्य हरी कृष्ण हिमराल, डीएम बाला दास हिमराल, एजीएम मोहन सिंह दिलाईक, प्रबंधक बृजलाल अंजाना, सहायक प्रबंधक अमीचंद शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।