फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आईटीबीपी के जवानों ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के सीमांत क्षेत्र रक्षम में द्वितीय वाहिनी आईटीबीपी मस्तरंग ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ भारत का संदेश दिया। उपकमांडेंट लेखराज राणा ने अभियान के दौरान स्थानीय जनता को नागरिकों के अधिकार, कर्तव्यों और नशामुक्ति से बचाव के बारे में भी जानकारी दी। स्वच्छता अभियान में आईटीबीपी के अधिकारी, छह अर्ध अधिकारियों सहित 35 जवानों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में आईटीबीपी बेहतरीन कार्य कर रही है। हाल ही में मस्तरंग और छितकुल गांव के मध्य सुशंग नाला के पास जंगल में आग भड़क गई थी, जिसे जवानों ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर मशक्कत से बुझाया। इस मौके पर रक्षम पंचायत प्रधान सुशील नेगी और उपप्रधान खजान सिंह नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें