संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय व निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस की ओर से 16 से 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को पावर हाउस परिसर एवं सतलुज नदी के तट के नजदीक सफाई अभियान चलाया गया। पीएंडसी विभाग महाप्रबंधक ई. राजेश कुमार शर्मा की अगुवाई में विभागाध्यक्षों, पावर हाउस के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कामगारों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। स्वच्छता अभियान के तहत सतलुज के किनारे और पावर हाउस साइट पर करीब चार टन गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरा एकत्रित करके उसका उचित निष्पादन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने कहा कि अध्यक्ष एवं प्रबंधन निदेशक, निदेशक कार्मिक सह अध्यक्ष एसजेवीएन फाउंडेशन सतीश शर्मा के उचित निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है।