फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर परियोजना के कर्मचारियों और अधिकारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय व निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएससी सौजन्य से 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए परियोजना प्रभावित पंचायतों के स्कूलों में स्वच्छता जागरूकता रैली, चित्रकला, वाद विवाद प्रतियोगिता और स्थानीय क्षेत्रों में सफाई अभियान आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता संबंधी पोस्टर स्थापित करके लोगों से यह अपील की जाएगी कि भारत को कचरा मुक्त बनाने में वे भागीदारी सुनिश्चित करें। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सफाई अभियान में बढ़-चढ़ भाग लेकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें