संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल में सीजन की पहली बर्फबारी होने से चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई है। यहां पर कई वाहन बुधवार को फंसे रहे। इससे लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा। इसके अलावा क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। खिड़की-मड़ावग, माटल, सरांह, झीना और झोखड सहित एक दर्जन मार्गों पर भी यातायात ठप है। इससे जनजीवन बुरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। कड़ाके की ठंड के कारण दिनभर लोग घरों में ही दुबके रहे। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सड़के खोलने के कार्य में जुट गए हैं। अड्डा प्रभारी एचआरटीसी चौपाल हीरालाल गाजटा ने बताया कि चौपाल से शिमला जो बसें भेजी गई थी, वे कुंगू नाली में फंस गई हैं। शिमला से भी चौपाल के लिए कोई बस नहीं पहुंची है। सहायक अभियंता लोकनिर्माण विभाग चौपाल प्रेम सिंह अमरेट ने कहा कि वाहनों की आवाजाही बहाल करने के लिए जेसीबी, डोजर, टिपर और पर्याप्त मात्रा में मजदूरों की तैनाती की गई है। सभी मार्गों को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है ।
व्यापारी से घटना की जानकारी लेते एसपी अतुल शर्मा । संवाद
व्यापारी से घटना की जानकारी लेते एसपी अतुल शर्मा । संवाद
व्यापारी से घटना की जानकारी लेते एसपी अतुल शर्मा । संवाद