सदस्य पद के लिए 20 तक भरे जाएंगे नामांकन, पांच नवंबर का होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। नगर पंचायत चौपाल के वार्ड संख्या-6 में सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को कोई भी नामांकन नहीं भरा गया। सचिव नगर पंचायत चौपाल अनिल चौहान ने बताया कि सदस्य पद के लिए 20 अक्तूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 21 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 25 अक्तूबर को प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकते हैं। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न जारी किए जाएंगे। मतदान 5 नवंबर को होगा। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 में 115 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।