फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा बाजार में गली-सड़ी सब्जी की फिकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग ने की कार्रवाई, मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करने पर जारी की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा बाजार में खाद्य आपूर्ति विभाग ने फल, सब्ज़ी और मीट की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले चौपाल के निरीक्षक आतिश ठाकुर, नायब तहसीलदार नेरवा श्याम ठाकुर और पुलिस की टीम उपस्थित रही। इस दौरान गली सड़ी सब्जियों को जब्त कर फिंकवाया। इसके अलावा मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गई। आतिश ठाकुर ने बताया कि सभी मामलों को आगामी करवाई के लिए एसडीएम कार्यालय चौपाल को प्रेषित कर दिया गया है। उन्होंने दुकानदारों, विशेष कर सब्जी विक्रेताओं को चेतावनी जारी करते हुए दुकानों में रोजाना नई मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्हों ने कहा कि उपमंडल चौपाल और कुपवी के विभिन्न बाजारों में इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें