नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा तहसील की ग्राम पंचायत धनत में पागल कुत्ते ने कई लोगों को काट डाला। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। धनत पंचायत के वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त सैनिक जोगी राम चौहान ने बताया कि ग्राम मोहरटी के निवासी भिंदरू राम पुत्र बल्ला शनिवार सुबह के समय धनत से घर की तरफ जा रहा था।
इसी बीच रास्ते में कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें एंटी रैबिज के इंजेक्शन लगाए गए हैं। लोगों ने बताया कि पंचायत में कुत्ता पांच से छह लोगों को काट चुका है। इसके अलावा मवेशियों को भी काटा है। उन्होंने पंचायत और प्रशासन से लोगों को राहत देेने की मांग की है।