फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करें राजनैतिक दल : हेम चंद वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने ली बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। यह मतगणना संपन्न होने तक लागू रहेगी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता के सभी प्रावधानों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित बनाने के लिए कहा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से चुनाव प्रक्रिया के दौरान बेहतर सहयोग की अपील की। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित आने वाले विभिन्न मामलों का नियमानुसार निपटारा किया जाएगा। आदर्श आचार संहिता का उद्देश्य सभी राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव में बराबर का अवसर प्रदान करना और निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी बनाना है। आदर्श आचार संहिता के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा और कोई भी नया कार्य शुरू नहीं किया जा सकेगा। केवल पहले से चल रहे विकास कार्यों को ही जारी रखा जा सकता है। आदर्श आचार संहिता की घोषणा होने के तुरंत बाद सभी सार्वजनिक स्थानों में स्थापित राजनीतिक संदेश और राजनीतिक दलों के बैनर और होर्डिंग को हटाने की 48 घंटे की समयसीमा निर्धारित की गई है जबकि निजी संपत्ति में लगे राजनीतिक संदेश और होल्डिंग हटाने के लिए 72 घंटे की समयसीमा तय की गई है। एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार, संपत्ति मालिक की अनुमति के बिना उसकी व्यक्तिगत जमीन, भवन, परिसर, दीवार और गाड़ी में बैनर लगाने, नारे लिखने, पंफ्लेट चिपकाने के कार्य नहीं कर सकेंगे। इसके लिए मालिक की लिखित सहमति लेना अनिवार्य है। एसडीएम ने कहा कि राजनीतिक दलों की ओर से जनसभा और जुलूस के आयोजन को लेकर अनुमति लेना जरूरी है। लोगों की सुविधा के लिए अनुमति सुविधा एप के माध्यम से इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के खेल मैदान में राजनीतिक आयोजन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें