संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहडू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मढ़ोवग में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड शाखा मढ़ोवग ने वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इसमें शाखा प्रबंधक मढ़ोवग इंद्र जस्टा ने छात्र और छात्राओं को बैंक एवं केंद्र सरकार की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि लोगों के वित्तीय के उत्थान के लिए सरकार की विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर ने छात्रों को डिजिटल लेनदेन और सुरक्षा के उपायों के बारे में भी जागरूक किया। शिविर में चुन्नी लाल और शुभम शर्मा ने विद्यार्थियों को जागरूक किया।