फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दस दिन के बाद जंगल में मिला लापता व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत नगर पंचायत चौपाल के वार्ड नंबर दो निवासी धीरजू राम का शव दस दिन के बाद जंगल से मिला है। उनकी गुमशुदा की सूचना पुलिस के पास पांच जुलाई को दर्ज करवाई गई थी। धीरजूराम के बेटे राकेश ने पुलिस थाना चौपाल को इस बारे में सूचित किया था।
विज्ञापन


चौपाल पुलिस को शुक्रवार 12:00 बजे तलाशी के दौरान चौपाल से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल शव बरामद हुआ है। डीएसपी चौपाल भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

जांच में पता चला है कि मृतक के शव को जंगली जानवरों ने भी नोंचा है। मृतक धीरजूराम जलशक्ति विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और बहू है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी राजकुमार ने शव मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें