संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। इग्नू ने जनवरी 2024 सत्र के लिए सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर कार्यक्रम और पाठ्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि को 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है । इग्नू स्टडी सेंटर 1,173 राजकीय महाविद्यालय नेरवा के समन्वयक नरेंद्र नेगी ने बताया की मास्टर और स्नातक डिग्री में पहले से नामित छात्र जो अभी तक पंजीकरण नहीं करवा पाए है, वह 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मास्टर और स्नातक डिग्री, डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स और फ्रेश एडमिशन की प्रक्रिया भी चल रही है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही इग्नू में विभिन्न कार्यक्रमों में पहले से पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि भी 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।