फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहडू में 1.51 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। पुलिस ने रोहड़ू बाजार में 1.51 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार युवकों की नशे के कारोबार में संलिप्त होने की संभावना है। रोहड़ू पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अजय निवासी गांव तरगली डाॅ कांसाकोटी तहसील रोहड़ू जिला शिमला और सूरज निवासी बाउटीनाला ( सुभाष नगर ) गंगटोली के आसपास चिट्टा बेच रहे हैं। सूचना के अधार पर पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो दोनो युवकों के कब्जे से 1.51 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्जकर वाहन को कब्जे में लेकर गिरफ्तार किया है। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने कहा कि युवक को न्यायालय में पेश करने के बाद पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगामी जांच उप निरीक्षक मनजीत कुमार पुलिस थाना द्वारा अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें