संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा उपकेंद्र रामपुर ने नशा मुक्ति अभियान के चलते सोमवार को रथ प्रदर्शनी का आयोजन किया। रथ प्रदर्शनी को रामपुर एसडीएम निशांत तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदर्शनी का विमोचन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने किया। रथ प्रर्दशन शिमला सहित जिलों के गांव और शहर जाकर लोगों को नशामुक्ति के बारे में जागरूक किया जाएगा। रामपुर में रथ का संचालन बीके कृष्णा, बीके सावित्री और बीके रीना ने किया। यह रथ प्रदर्शन रामपुर उपमंडल के विभिन्न गांव में जाकर नशे के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। रथ प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को नशा मुक्त करना है।