फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चंद्र गोपाल नेगी को चौथी बार बने किन्नौर किनफेड के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस समर्थित समिति बनने पर टापरी बाजार में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निकाली जश्न रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता समिति (किनफेड) के चुनाव बुधवार को टापरी में हुए। इस बार भी सर्वसम्मति से किनफेड का कांग्रेस समर्थित निदेशक मंडल चुनकर आया है। जिले की रिब्बा पंचायत के पूर्व प्रधान रहे चंद्र गोपाल नेगी को सर्वसम्मति से चौथी बार अध्यक्ष चुना गया है। वहीं राजनंद को उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। चुनाव के पश्चात कांग्रेस समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष उमेश नेगी की अगुवाई में टापरी बाजार में जश्न रैली निकाली। किन्नौर जिला सहकारी विपणन और उपभोक्ता समिति (किनफेड) के चुनाव बुधवार को टापरी के किनफैड कार्यालय में हुए। चुनाव जिला निरीक्षक दिनेश कुमार की देखरेख में हुए। पहले जिले के पांच जोन से निदेशक चुनकर आए। इसमें पूह से जितेंद्र मेहता, कल्पा से राजनंद नेगी, मूरंग से चंद्र गोपाल नेगी, सांगला से सचिन नेगी और निचार से जयराम नेगी को निर्विरोध निदेशक चुना गया। पांच निदेशकों ने चंद्र गोपाल नेगी को चौथी बार किनफेड का अध्यक्ष चुना। वहीं राजनंद नेगी को उपाध्यक्ष चुना गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी ने नवनियुक्त अध्यक्ष का टोपी और खतक पहनाकर बधाई दी। नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी ने कहा कि समिति में युवा निदेशक चुनकर आए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी के आशीर्वाद से किनफेड के सभी निदेशक निर्विरोध चुनकर आए हैं। उन्होंने निदेशक मंडल के सभी सदस्यों, कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी और जिलाध्यक्ष का आभार जताया है। इस मौके पर कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम नेगी, निचार अध्यक्ष वीर सिंह नेगी, पूह ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नेगी, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष प्रशांत नेगी और दिलबाग सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें