डीएवी महाविद्यालय कोटखाई की कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने किया व्याख्यान का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई की कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने बुधवार को व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोटखाई की कंप्यूटर प्रशिक्षण कल्पना शर्मा मौजूद रहीं। उन्होंने बिजली उपकरणों और सोशल मीडिया की उचित उपयोगिताओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ. जोगिंद्र सिंह दुल्टा ने किया। मुख्य वक्ता ने कंप्यू की पढि़यों के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नुकसान, डेटा हैकिंग, सोशल मीडिया के लाभ और हानि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में बताया गया कि मोबाइल से हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर क्या विपरीत प्रभाव पड़ते हैं। माता-पिता को अपने बच्चों को सोशल मीडिया की उपयोगिता बतानी चाहिए। मुख्य वक्ता के साथ-साथ उपवक्ता के रूप में स्थानीय महाविद्यालय के आईटी अध्यापक आशीष चौहान ने मोबाइल, कंप्यूटर के लाभ-हानि के बारे में बताते हुए कहा कि आज के समय में लोग वास्तविक जिंदगी से दूर हो रहे हैं। डाटा- ब्लैकमेलिंग, हैकिंग और वायरस सिस्टम की भी लोगों को जानकारी दी गई। धन्यवाद भाषण विनोद गुप्ता द्वारा वक्ता ने दिया। मंच का संचालन अनुष्का डोगरा ने किया।