संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में कक्षा छठी से कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें स्प्रिंग लीडरशिप अकादमी रामपुर के प्रबंध निदेशक प्रकाश डोगरा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने एसएस के एपीएस के और ईएलजी के विषय में विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपना संप्रेषण कौशल विशेषकर अंग्रेजी भाषा में संप्रेषण कौशल के विकास पर बल देने की अपील की, जिससे छोटी कक्षाओं से ही विद्यार्थियों का आत्मविश्वास विकसित हो सके। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जीवन में अपने लक्ष्य की प्राप्ति के संदर्भ में कई प्रश्न भी पूछे। प्रकाश डोगरा ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रत्यनशील बनने और क्षमताओं की पहचान कर योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करने की अपील की। प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने विद्यार्थियों कठिन परिश्रम करने और सत्र में सीखी गईं बातों को अमल में लाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पाठशाला स्टाफ सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।