फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 करोड़ की लागत से आनी क्षेत्र की ग्रामीण सडक़े होंगी दुरुस्त : विक्रमादित्य सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी सराज उत्सव में बोले, 24 माह में लंबित सड़कों के कार्यों को पूरा करने के जारी किए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र में 90 करोड़ की लागत से विभिन्न सड़कों का निर्माण एवं सुधार कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इन सड़कों को 24 माह के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इन सड़कों पर गुणवत्तापूरक कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह आनी के सराज उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी समय में आनी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने खनाग से फनौटी और ढीम से रुमाली सड़क का लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नेशनल हाईवे-305 के लंबित कार्य को जल्द सिरे चढ़ाने की बात भी कहीं। उन्होंने कहा कि जलोड़ी जोत टनल का 17 करोड़ रुपये से सर्वे किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग और टनल से संबंधित कार्य को मजबूती और प्राथमिकता के साथ केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे आनी क्षेत्र का जुड़ाव 12 महीने जिला मुख्यालय से रहे। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि 2024-25 के बजट में आनी के लिए इंडोर स्टेडियम और निरमंड क्षेत्र में भी पूर्व में स्थापित स्टेडियम के सुदृढ़ीकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा की ओर से रखी गई मांगों पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में अनेक क्षेत्र से संबंधित सभी मांगों पर गौर किया जाएगा। हाल ही में प्रदेश सरकार को बड़ी त्रासदी का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में प्रदेश सरकार ने त्रासदी से निपटने के लिए बेहतरीन कार्य किया है। लोगों को राहत प्रदान करने के लिए राहत राशि में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बताए रास्ते पर चलते हुए वह जनसेवा के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आनी कॉलेज में खेल मैदान का निर्माण और दूसरी आधारभूत सुविधा प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव वेद शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू अध्यक्ष सेस राम आजाद, अतुल शर्मा, एसडीएम नरेश कुमार वर्मा, बीडीओ अमनदीप सिंह, डीएसपी चंद्रशेखर कायथ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें