फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार गारंटियों को पूरा करने की दिशा में अग्रसर : जगत नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी स्कूल में सालाना समारोह में नवाजे होनहार विद्यार्थी
विज्ञापन


39.50 लाख की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाले कोठी महिला मंडल भवन का किया शिलान्यास

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को 39.50 लाख रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाले कोठी महिला मंडल भवन का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने देवी चंडिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आगामी समय में देवी चंडिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में वाणिज्य की कक्षाएं भी आरंभ की जाएंगी। पांच से छह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को क्लस्टर स्कूल में मिलाया जाएगा। इससे स्कूलों में विद्यार्थियों को एक ही जगह पर गुणवतापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि देवी चंडिका विद्यालय क्षेत्र का बेहतरीन स्कूल है। शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी गारंटियों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी गवर्नमेंट मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की दिशा में कार्य जारी है। राजस्व मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की पत्रिका चंडिका का विमोचन भी किया और स्कूल को खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मुख्यातिथि ने आदित्य, रिधिमा, लोकेश बौद्व, सिमरन, आर्यन, आयुष, श्रुति, वंशिका, अदिति, सूर्याशं, सरोज कुमारी, करीना देवी, करिश्मा और आयुष सहित अन्य मेधावियों को नवाजा। इसके बाद राजस्व मंत्री ने ग्राम कोठी के लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें