फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सांगला की चार पंचायतों के लिए एक सप्ताह बाद भी नहीं चली बस

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले की सांगला वैली में आई प्राकृतिक आपदा के एक सप्ताह के बाद भी वैली के हजारों लोगों को निगम की बस सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने रक्षम तक सड़क को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। बावजूद इसके बस सेवाएं न चलने से वैली के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गौर हो कि सांगला वैली में एक सप्ताह पूर्व बादल फटने और भारी बरसात के कारण जगह-जगह मार्ग अवरूद्ध हो गया था। सड़क पर कई जगह बड़ी बड़ी चट्टानें दरकने से मार्ग बाधित हो गया था। ऐसे में वैली की थेमगारंग, बटसेरी, रक्षम और छितकुल पंचायत का संपर्क कट गया था। लोक निर्माण विभाग ने बाधित मार्ग को युद्धस्तर पर कार्य करते हुए शनिवार शाम को रक्षम तक बहाल कर दिया था। हालांकि रक्षम से आगे छितकुल की ओर बड़े-बड़े बोल्डरों को हटाने का काम चल रहा है।

बीते एक सप्ताह से बसों की आवाजाही न होने के कारण चार पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। मार्ग बहाली के बाद भी बस सेवा न चलने से ग्रामीणों में निगम की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है। पूर्व प्रधान रक्षम टिक्कम नेगी, पूर्व उपप्रधान विनोद नेगी, सुनीला नेगी, पूर्व उप प्रधान छितकुल अरविंद नेगी, ग्रामीण राजेश नेगी, जवाहर लाल नेगी, यशवंत सिंह नेगी, योगिंद्र नेगी, सांभा दोर्जे नेगी, दीपक नेगी और दिव्या सहित अन्य ने बताया कि सड़क बहाली के बाद भी बस सेवाएं न चलना चिंताजनक है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन से जल्द बस सेवाओं को बहाल करने की मांग की है। परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी सुमन नेगी ने बताया कि अभी तक सड़क पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाई है। सड़क बहाल होते ही बसों की आवाजाही हो पाएगी। लोक निर्माण विभाग सांगला के कनिष्ठ अभियंता गुलाब सिंह ठाकुर ने बताया कि विभाग ने रक्षम तक सड़क को बहाल कर दिया है। यहां से आगे बहाली का कार्य चल रहा है। सोमवार को छितकुल तक सड़क बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें