संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड़, एमएड संस्थान बालना नोगली संस्थान ने चाइल्डहुड एंड डेवलपमेंट ईयर्स पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. मुकेश शर्मा ने लिखी है। इस पुस्तक की सहायक लेखिका सीमा भारद्वाज है। पुस्तक का विमोचन करते हुए डाॅ. शर्मा ने कहा कि यह पुस्तक बीएड की पढ़ाई को और आसान करेगी। डाॅ. मुकेश शर्मा ने पुस्तक को अपने 25 वर्षों के शिक्षा के क्षेत्र के अनुभव के साथ लिखा है। यह पुस्तक बीएड और एमएड कोर्स में मनोविज्ञान विषय से संबंधित है। इस मौके पर संस्थान के प्रधानाचार्य डाॅ. नवीन मोक्टा और अध्यापक मौजूद रहे।