फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 85 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संत निरंकारी मिशन चेरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में शिविर का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। तहसील परिसर चौपाल में संत निरंकारी मिशन चेरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा ने किया। इस दौरान 85 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर में निरंकारी मिशन के स्वयंसेवकों और व्यापार मंडल के सदस्यों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। एसडीएम हेमचंद वर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे हम किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकते हैं। हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन माह पर रक्तदान करना चाहिए। हमें जितनी रक्त की आवश्यकता है, उतनी मात्रा में लोग रक्तदान नहीं कर रहे हैं। युवा और स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान से कोई नुकसान नहीं है। बीमार व्यक्ति के लिए रक्तदान जीवन की आशा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि निश्चित रूप से रक्तदान करें और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें