रामपुर बुशहर। अस्पताल में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की मदद के लिए संत निरंकारी मिशन इकाई रामपुर ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में मिशन के सेवादल के भाइयों और बहनों सहित अन्य लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शिविर में कुल 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
सद्गुरु माता सुदीक्षा और राजपिता की कृपा और निर्देश के अनुसार संत निरंकारी सत्संग भवन खनेरी रामपुर में शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक नंदलाल विशेष रूप से मौजूद रहे। खनेरी अस्पताल से आए डॉक्टर और अन्य कर्मियों की टीम ने शिविर में सहयोग किया।
संयोजक धनी राम ने बताया कि संत निरंकारी मिशन हर साल सत्संग भवन खनेरी में शिविर का आयोजन करता है। इस मौके पर डॉ. साव्या गिल, राजेश भारद्वाज, सुनील वर्मा और सीएल कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।