फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शहीद की याद में जुटाया 33 यूनिट रक्त

विज्ञापन
ज्यूरी में शहीद पवन दंगल के याद में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करता युवक ।
विज्ञापन
शहीद पवन धंगल के पिता शिशुपाल धंगल ने किया शिविर का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में शहीद पवन धंगल की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्यूरी में आयोजित शिविर में 33 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ शहीद पवन धंगल के पिता शिशुपाल धंगल ने किया। रामपुर के महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी में सर्दियों में विभिन्न रक्त समूहों की भारी कमी रहती है। ऐसे में ज्यूरी के स्थानीय लोगों ने शहीद पवन की याद में शिविर लगाया गया। यहां से एकत्रित रक्त को खनेरी अस्पताल में खून की कमी से जूझ रहे मरीजों की सेवा के लिए भेजा गया। शिविर में खनेरी अस्पताल से चिकित्सक संदीप नेगी और टीम ने सेवाएं दीं। शिविर में ज्यूरी निवासी संजय जिंटू, सुनील गुप्ता, सुनील शर्मा, सौरभ सूद, रूपेश्वर सिंह, पंजू कपिला, देवराज नेगी, अरुण शर्मा, अनिल महाजन, जय सिंह मेहता और रवि कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें