संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। आठ दिसंबर को ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की बैठक सर्किट हाउस खोपड़ी में आयोजित होगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें विभिन्न मुद्दों पर मंथन होगा। बैठक में प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य पर धर्मशाला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में विशेष तौर पर जिला परिषद सदस्यों, बीडीसी सदस्यों, पंचायत प्रधानों सहित विभिन्न संगठनों, जोन और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। बीसीसी अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।