फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लक्की को सौंपी भाजयुमो प्रदेश आईटी विभाग के सह प्रमुख की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी क्षेत्र के लक्की शर्मा को भाजयुमो प्रदेश के आईटी विभाग में सह-प्रमुख की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से ननखड़ी क्षेत्र में खुशी की लहर है। लक्की शर्मा ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत के टुटु गांव से संबंध रखते हैं। वह लंबे समय से संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं। इससे पहले भी लक्की शर्मा युवा मोर्चा प्रदेश के सह प्रभारी, प्रभारी जिला किन्नौर, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला और मंडल युवा मोर्चा में विभिन्न पदों पर मिले दायित्व को निभा चुके हैं। उन्होंने दायित्व सौंपने पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष तिलक राज सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें