फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 25 को कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। 25 सितंबर को रामपुर से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सुक्खू सरकार की 10 माह की नाकामियों, अव्यवस्था, जनविरोधी फैसलों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेगी। साथ ही विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

यह बात भाजपा नेता कौल नेगी ने प्रेस को जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ता शिमला में विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन में अव्यवस्था और संस्थान बंद करने के मुद्दों पर कांग्रेस सरकार का घेराव किया जाएगा। इसमें रामपुर से करीब 300 भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सरकार के जनविरोधी निर्णयों, नीतियों, बढ़ती महंगाई और वादा खिलाफी के विरुद्ध आवाज उठाकर जगाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। आज प्रदेश का हर वर्ग निराश और दुखी है। कांग्रेस झूठ बोलकर 10 महीने पूर्व सत्ता पर काबिज हुई। कांग्रेस सरकार की 10 गारंटियां अभी तक पूरी नहीं हो पाई हैं। वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से असफल साबित हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें