संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कांग्रेस सरकार का एक साल का शासन असफल रहा है। जहां प्रदेश सरकार एक साल के पूर्ण होने पर जश्न मनाने की तैयारी कर रही है लेकिन कांग्रेस ने जनता के साथ वायदे के नाम पर छलावा किया है। यह बात रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से रिकांगपिओ में भी आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व ओएसडी संजीव कटवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जिले की 73 पंचायत के 128 पोलिंग बूथों से भाजपा के कार्यकर्ता रिकांगपिओ में आयोजित होने वाली रैली में भाग लेंगे।